04 जून, 2012

(SATTU) सत्तू भारतीय खानपान का एक प्रकार का मशहूर व्यंजन

(SATTU)
सत्तू भारतीय खानपान का एक प्रकार का मशहूर व्यंजन है जो भूने हुए चने को पीसने से बनाया जाता है । बिहार, उत्तर प्रदेश  में यह काफी लोकप्रिय है और कई रूपों में प्रयुक्त होता है । सामान्यतया यह चूर्ण के रूप में रहता है जिसे पानी में घोलकर या अन्य रूपों में खाया अथवा पीया जाता है । सत्तू के सूखे (चूर्ण) तथा घोल दोनो ही रूप को सत्तू कहते हैं ।
सर्वप्रथम चने को भूना जाता है । इसके बाद इसे भूने हुए मसालों, यथा जीरा, काली मिर्च इत्यादि के साथ पीसा जाता है ।
इसे बनाने की आसान विधियां, पौष्टिकता और ज़ायका ही इसे सबसे खास बनाता है। यही वजह है कि आम आदमी का दाल-बाटी, दाल-बाफले या
लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजन फुटपाथ से लेकर फाइवस्टार होटलों तक बनते और परोसे जाते हैं। सत्तू अपने आप में पूरा आहार है। खासतौर पर अपने सुपाच्य गुण और ठंडी तासीर के चलते गर्मियों की शुरुआत से ही घरों में सत्तू का प्रयोग शुरू हो जाता है। भुने हुए अनाज जैसे गेहूं, जौ, मक्का के साथ भुने हुए चने को पीस कर बनाए गए चूर्ण को 
सत्तू कहते हैं। गांव-देहात की रसोई की अनिवार्य वस्तु है सत्तू। समझदार गृहस्थों के यहां सत्तू एक ज़रूरी आहार है। पोहा, उपमा से भी ज्यादा गुणवान और जल्दी बननेवाला इंडियन फास्टफूड या चटपट रसोई। डब्बे में से सत्तू पाऊडर निकालिए, पानी मिलाइये फिर नमक या शकर मिलाइये और पी जाइये। किसी ज़माने में राहगीरों-बटोहियों का पसंदीदा आहार होता था सत्तू। साथ में पानी का गिलास और चम्मच रखने भर से काम हो जाता था। जहां कहीं ठौर मिला, सत्तू घोलकर पिया और सुस्ताने लगे। कहीं पढ़ा है कि मगध की सेनाओं नें सत्तू के भरोसे कई मोर्चे फतह कर लिए थे।     फौज के लिए सत्तू से ज्यादा मुफीद भोजन भला और क्या हो सकता था। नासा वाले चाहें तो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सत्तू जैसे भोजन पर विचार कर सकते हैं।सत्तू का इस्तेमाल लगभग समूचे भारत में होता रहा है। हिन्दी, मराठी और पंजाबी में इसे सत्तू कहते है।  भोजपुरी समेत पूर्वी बोलियों में इसे  सतुआ भी कहते हैं। सत्तू बना है संस्कृत के सक्तु या सक्तुकः से जिसका अर्थ है अनाज को भूनने के बाद उसे पीस कर बनाया गया आटा। प्राचीनकाल में भारत में जौ का प्रचलन अधिक था। गेहूं का इस्तेमाल बढ़ने के बाद सत्तू में इसकी अनिवार्यता भी बढ़ गई। गेहूं के स्थान पर मकई का प्रयोग भी होता है। सामान्यतौर पर एक भाग चना और आधा भाग गेहूं और चौथाई भाग जौ को पानी में कुछ घंटों भिगाने के बाद सुखाया जाता है। फिर उसे भून कर पीस लेते हैं। यह मिश्रण ही सत्तू कहलाता है।  सत्तू घोलकर, उसे ठण्डा कर आइस्क्रीम की तरह भी खाया जाने लगा है। पारम्परिक तरीकों में सत्तू के गाढ़े या पतले घोल में नमक, जीरावण डालकर पिया जाता है। ऊपर से नीम्बू भी डाल लें तो आनंदम् आनंदम्। गुड़ या शक्कर डालकर इसका जायका बदला जाता है। लिट्टी चोखा का
भरावन (स्टफिंग) भी सत्तू से ही होती है। सत्तू की पीठी की कचौरी या परांठा भी बनता है। वैसे सत्तू देश के पूर्वांचल में ज्यादा खाया जाता है
जहां के लोक जीवन में बतौर फटाफट आहार इसके विविध रूप हैं। सत्तू में जब तक चने का अनुपात और अनाज की सिंकाई सही न हो, स्वाद नहीं आता। बाजार के सत्तू में चने का अनुपात सही नहीं मिलता। 
लिट्टी चोखा एक प्रकार का व्यंजन है जो से लिट्टी तथा चोखे - दो अलग व्यंजनों के साथ-साथ खाने को कहते हैं । यह बिहार के विशेष व्यंजनो में से एक है ।
आटे को पानी के साथ गूंथा जाता है जिसके बाद उसमें पहले से तैयार सत्तू और मसाले के मिश्रण को बीच में डाल कर गोल बना लिया जाता है । इस पहले से तैयार मिश्रण में, सत्तू को तेल, नींबू के रस, प्याज के कटे टुकड़े, लहसुन इत्यादि के साथ मिला कर थोड़ा रूखा गूंथा जाता है ।
आलू और् बैंगन(जिसका चोखा बनाना है) को उबाला अथवा आग में पका लिया जाता है । इसके बाद इसके छिलके को हटा कर उसे नमक, तेल, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन इत्यादि के साथ गूंथ लिया जाता है ।
पौष्टिकता और ज़ायका ही इसे सबसे खास बनाता है। यही वजह है कि आम आदमी का सत्तू , दाल-बाटी, दाल-बाफले या लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजन फुटपाथ से लेकर फाइवस्टार होटलों  तक बनते और परोसे जाते हैं। सत्तू अपने आप में पूरा आहार है। खासतौर पर अपने सुपाच्य गुण और ठंडी तासीर के चलते गर्मियों की शुरुआत से ही घरों में सत्तू का प्रयोग शुरू हो जाता है। भुने हुए अनाज जैसे गेहूं, जौ, मक्का के साथ भुने हुए चने को पीस कर बनाए गए चूर्ण को सत्तू कहते हैं।
गांव-देहात की रसोई की अनिवार्य वस्तु है,  सत्तू। समझदार गृहस्थों के यहां सत्तू एक ज़रूरी आहार है। जल्दी बननेवाला इंडियन फास्टफूड या चटपट रसोई। डब्बे में से सत्तू पाऊडर निकालिए, पानी मिलाइये फिर नमक या शकर मिलाइये और पी जाइये।
किसी ज़माने में राहगीरों-बटोहियों का पसंदीदा
आहार होता था
। साथ में पानी का गिलास और चम्मच रखने भर से काम हो जाता था। जहां कहीं ठौर मिला, सत्तू घोलकर पिया और सुस्ताने लगे। कहीं पढ़ा है कि मगध की सेनाओं नें सत्तू के भरोसे कई मोर्चे फतह कर लिए थे। फौज के लिए सत्तू से ज्यादा मुफीद भोजन भला और क्या हो सकता था।
नासा वाले चाहें तो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सत्तू जैसे भोजन पर विचार कर सकते हैं।सत्तू का इस्तेमाल लगभग समूचे भारत में होता रहा है। हिन्दी, मराठी और पंजाबी में इसे
सत्तू कहते है। सांतु भोजपुरी समेत पूर्वी बोलियों में इसे सतुआ भी कहते हैं। सत्तू बना है संस्कृत के सक्तु या सक्तुकः से जिसका अर्थ है अनाज को भूनने के बाद उसे पीस कर बनाया गया आटा। प्राचीनकाल में भारत में जौ का प्रचलन अधिक था। गेहूं का इस्तेमाल बढ़ने के बाद सत्तू में इसकी अनिवार्यता भी बढ़ गई। गेहूं के स्थान पर मकई का प्रयोग भी होता है। सामान्यतौर पर एक भाग चना और आधा भाग गेहूं और चौथाई भाग जौ को पानी में कुछ घंटों भिगाने के बाद सुखाया जाता है। फिर उसे भून कर पीस लेते हैं। यह मिश्रण ही सत्तू कहलाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ओम या ॐ के 10 रहस्य और चमत्कार

ओम या ॐ के 10 रहस्य और चमत्कार 1.  अनहद  नाद :  इस ध्वनि को  अनाहत  कहते हैं। अनाहत अर्थात जो किसी आहत या टकराहट से पैदा नहीं होती...